
चंडीगढ़। पंजाब के पठानकोट (Pathankot) शहर में शुक्रवार रात को आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी (Mysterious Lights) ने शहरवासियों को अचंभे (Puzzled) में डाल दिया। ये रोशनी शाम 7 बजे के आसपास दिखाई दी। इस घटना को कुछ लोगों ने कैमरे में भी कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।एक स्थानीय निवासी ने बताया- हमने आसमान में तेज रफ्तार से जाती हुई एक चमकीली वस्तु (fast-moving object with bright lights) देखी। ये काफी लंबी थी, बिल्कुल ट्रेन के आकार की तरह। ये आसमान में चल रही ट्रेन सरीखी दिख रही थी।इससे आ रही रोशनी बेहद तेज थी। हमने इस तरह की कोई चीज जिंदगी में पहली बार देखी। हम इसे करीब पांच मिनट तक देखते रहे और इसके बाद ये अचानक गायब हो गई। ये बेहद हैरान करने वाला वाकया है।
its space x satelite… pic.twitter.com/Awvcp9NEeG
— An indian (@Stark42505397) December 3, 2021
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved