
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से 12 बजे पातालपानी पहुंच पूजा और प्रतिमा का अनावरण करेंगे, डेढ़ बजे इंदौर आकर 3 बजे रवाना
इंदौर। जननायक व क्रांतिकारी टंट्या भील (Tantya Bhil) के जन्मदिवस (Birthday) को आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा इंदौर (Indore) ही टंट्यामय हो गया है। ऐन वक्त पर पातालपानी (Patalpani) की जगह नेहरू स्टेडियम (Nehru Stadium) में समारोह करना तय किया, जिसके चलते 20 सेक्टर में स्टेडियम को बांटकर रात-दिन सरकारी मशीनरी ने भिडक़र 48 घंटे में भव्य आयोजन के लिए तैयार कर दिया।
हर सेक्टर के लिए वरिष्ठ अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह (Collector Manish Singh) पातालपानी (Patalpani) से लेकर स्टेडियम और जहां आदिवासियों (Tribals) को ठहराया वहां तक कि हर व्यवस्था पर निगाह बनाए रहे। आज हेलिकॉप्टर से राज्यपाल (Governor) के साथ मुख्यमंत्री 12 बजे पातालपानी पहुंचेंगे और वहां पूजन और प्रतिमा अनावरण (Statue Unveiling) के पश्चात डेढ़ बजे पीटीएस हेलीपेड पर उतर स्टेडियम आएंगे और फिर यहीं से 3 बजे या कुछ विलंब से भोपाल रवाना होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved