
उज्जैन। महाकाल मंदिर में जो युवती कल अल्पसंख्यक युवक के साथ पकड़ाई थी उसे परिजन अपने साथ ले गए हैं। इस पूरे मामले में मंदिर की अंदरूनी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा। सूचना मिलने पर मुंबई से लड़की की माँ कल रात यहाँ आई तथा युवती को उसके साथ रवाना कर दिया। पकड़े गए युवक से देर रात तक पूछताछ हुई और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। महाकाल मंदिर में कल सुबह उस समय सनसनी फैल गई थी जब भस्मार्ती में हिंदू युवक आईडी से मुस्लिम युवक प्रवेश करने के बाद संदेह में पकड़ा गया था। उसके साथ एक युवती को भी पुलिस ने पकड़ा था जो मुंबई निवासी खुशबू यादव निकली। थाने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त युवक का नाम मोहम्म युनूस निवासी कर्नाटक है और उसने एक पुजारी के माध्यम से फर्जी रूप से भस्मार्ती परमिशन ली थी और आईडी में नाम अभिषेक दुबे दर्ज कराया था। लड़की ने अपना नाम खुशबू यादव निवासी मुंबई बताया था। दोनों ने महाकाल मंदिर के गेट नंबर 6 से मंदिर में प्रवेश किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved