भोपाल। नारी शक्ति (Woman power) द्वारा आयोजित परी बाजार जैसे आयोजन सराहनीय हैं। ऐसे कार्यक्रम पहचान और संस्कृति को बचाये रखने के लिए जरूरी भी हैं। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने गुरुवार को बेग़म्स ऑफ भोपाल द्वारा आयोजित परी बाजार का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बेगम्स ऑफ़ भोपाल कॉन्सेप्ट की सराहना करते हुए इसे समय की ज़रूरत बताया। उन्होंने बताया कि नवाबी काल में महिलाओं के लिये विशेष तौर से परी बाजार का आयोजन किया जाता था। आज ऐसे आयोजनों से ही हम अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं। महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए आयोजित इस बाजार में भोपाल की पारम्परिक तथा सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved