img-fluid

लड़कियों ने लगाए राहुल गांधी के खिलाफ नारे, इधर प्रियंका ने साधा योगी पर निशाना

December 27, 2021

लखनऊ। उत्‍तरप्रदेश (UP) में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होना है इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां (political parties) अपनी बिसात बिछाने लगी है और एक दूसरे पर बयानबाजी (rhetoric) भी शुरू हो गई , लेकिन कुछ जगह यह भी देखने को मिल रहा है कि नेता अपने ही कार्यकर्ताओं के गुस्‍से का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही नजारा यूपी में कांग्रेस पार्टी में देखने को मिल रहा है, हालांकि जबसे यूपी की कमान प्रियंका को सौंपी गई उसी समय से महिलाओं को ज्‍यादा फोकस किया जा रहा है। पार्टी महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं को लेकर कई वादे किए हैं। वहीं राजधानी में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन’ में भाग लेने आई लड़कियों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



बताया जा रहा है कि लड़कियों ने कांग्रेर नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी नारेबाजी की. जिसके को लेकर पार्टी असहज हो गई। असल में पार्टी द्वारा मैराथन के आयोजन की अनुमति नहीं मिलने की जानकारी लड़कियों को नहीं दी गई थी। जिसको लेकर वह नाराज हो गई और उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ खिलाफ नारेबाजी की। वहीं असल में कोरोना को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने धारा-144 लागू किया है और इसका हवाला देते हुए रविवार को राजधानी में कांग्रेस पार्टी को मैराथन का आयोजन करने की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी, जबकि इस मैराथन के लिए कांग्रेस ने कई लड़कियों को बुलाया था. लेकिन यहां आयी प्रतिभागियों को इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी. जिसके बाद वो नाराज हो गई।
कांग्रेस ने रविवार को इस मैराथन का आयोजन किया था और सुबह साढ़े सात बजे से राजधानी के लोहिया पथ पर 1090 चौराहे पर एकत्र होने लगी. इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी और पार्टी के कुछ नेता मौजूद थे और उन्होंने लड़कियों को बताया कि मैराथन के लिए जिला प्रशासन की अनुमति नहीं दी गई। उनकी इस बात पर वह बिफर गई और उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, हालांकि कांग्रेस के नेता इस पर कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए।
विदित हो कि रविवार को जिला प्रशासन द्वारा अनुमित नहीं दिए जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में लड़कियों के लिए मैराथन का आयोजन करने का प्‍लान कैंसलि कर दिया है।

Share:

  • कोरोनाः 5 राज्यों में चुनाव कराना कितना सुरक्षित? चुनाव आयोग की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के साथ आज अहम बैठक

    Mon Dec 27 , 2021
    नई दिल्‍ली। देश के पांच राज्‍यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2022) को लेकर जल्द ही बड़ा ऐलान हो सकता है. भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस (Corona virus) और ओमिक्रॉन (Omicron) के मामलों को देखते हुए आज चुनाव आयोग स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के साथ अहम बैठक करने जा रहा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved