img-fluid

इन्दौर से मुंबई, बैंगलुरु और लखनऊ की पांच उड़ानें निरस्त

January 14, 2022

  • उड़ानों में बुकिंग करवा चुके यात्री रोज हो रहे परेशान

इंदौर। यात्रियों की कमी से जूझ रही एयरलाइंस द्वारा अपनी उड़ानों को निरस्त करने का सिलसिला जारी है। आज लगातार चौथे दिन कंपनी ने उड़ानों को निरस्त किया। आज निरस्त उड़ानों में मुंबई, बैंगलुरु और लखनऊ की कुल पांच उड़ानें शामिल हैं। इन उड़ानों के निरस्त होने से इनमें बुकिंग करवा चुके यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों, ओमिक्रॉन के डर और लगातार बढ़ रही सख्ती के चलते लोग यात्रा से बच रहे हैं। इसके चलते एयरलाइंस लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त करते हुए नुकसान से बचने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में आज सुबह भी इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से पांच उड़ानों को निरस्त किया। इनमें सुबह 5.40 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान, 6.55 बजे लखनऊ और 7.05 बजे बैंगलुरु जाने वाली उड़ान तथा सुबह 8.35 बजे बैंगलुरु से आने वाली उड़ान के साथ ही 9.05 बजे मुंबई से आने वाली उड़ानें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शाम तक निरस्त उड़ानों की संख्या और बढ़ सकती है।
दूसरी उड़ानों में कर रहे शिफ्ट
उड़ानों के निरस्त होने से इनमें बुकिंग करवा चुके यात्री रोजाना परेशान हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है, उनकी जानकारी यात्रियों को दी जा रही है। साथ ही ऐसे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में एडजस्ट किया जा रहा है। वहीं उन्हें रिफंड और आगे की बुकिंग का विकल्प भी दिया जा रहा है। लेकिन जिन यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट है, उन्हें ये सारे विकल्प काम नहीं आ रहे हैं और नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

Share:

  • स्वामी प्रसाद मौर्य और सैनी ने अपने साथियों के साथ सपा का दामन थामा

    Fri Jan 14 , 2022
    लखनऊ । उत्तर प्रदेश (UP) में भारतीय जनता पार्टी सरकार से इस्तीफा देने वाले श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) ने शुक्रवार को मंत्री धर्म सिंह सैनी (Dharmasingh Saini) समेत कई साथियों (Colleagues) के साथ समाजवादी पार्टी (SP) का दामन थाम लिया (Joined) । इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा पर जमकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved