img-fluid

बूथ व पन्ना समितियां भाजपा की असल पूंजी

January 29, 2022

  • विस्तारक अभियान के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा

भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ व पन्ना समितियां पार्टी की असल पूंजी है। इन्हीं समितियों के दम पर हम शासन की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित कराएंगे, आपदा के समय पीडि़तों की सेवा करेंगे तथा चुनावों में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाएंगे। शर्मा ने बूथ समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसे कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से, खून-पसीने से सींचा है।


उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक ही बात कही थी कि उनके पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने के पीछे उन लोगों का योगदान है, जिन्होंने इस संगठन को खड़ा किया है। देश के अधिकांश बूथ पर जिन्होंने भाजपा को जिताया है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में ऐसे असंख्य कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया लेकिन वे अपने राष्ट्रभाव से एक कदम भी डिगे नहीं। शर्मा ने कहा कि लाखों-करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भारी बहुमत के साथ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार है।

Share:

  • सागर जिले की खुरई की घटना को लेकर कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

    Sat Jan 29 , 2022
    निर्दोष कांग्रेसजनों पर कार्यवाही न करते हुए दोषियों पर उचित कार्यवाही की, मांग की भोपाल। सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसजनों को भाजपा नेताओं द्वारा षड्यंत्रपूर्वक फंसाये जाने और मारपीट की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved