img-fluid

ग्रामीणों के साथ मिलकर चौपाल पर बनेगा गांव का मास्टर प्लान

January 31, 2022

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया आह्वान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को आदर्श राज्य बनाने के लिए ग्रामीणों का आव्हान किया है कि सभी एक दिन गांव में बैठकर गांव का मास्टर प्लान बनाये। राज्य सरकार उसी अनुरूप विकास की योजनाएँ बनाएगी। मुख्यमंत्री रविवार को सीहोर जिले के शाहगंज में 36 करोड़ 21 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 797 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि 7 करोड़ 97 लाख रूपये भी अंतरित की। साथ ही विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरित किये।



मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मंशा है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में इसी तरह से व्यवस्थित विकास हो। मुख्यमंत्री ने खातेगांव से बाड़ी के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने, करीब एक दर्जन गांवों को जोडऩे वाले बमोरी से शाहगंज तक नवीन मार्ग बनाने और शाहगंज अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों का आव्हान किया कि वे अपने गाँव को स्वच्छ बनाने के साथ शाहगंज नगर परिषद को देश की सबसे स्वच्छ नगर पंचायत बनाये। चौहान ने कहा कि स्वामित्व योजना में सर्वे करवाकर सभी को उनके आवास का मालिकाना हक दिया जाएगा। आवास प्लस सर्वे के आधार पर भी सभी को पक्के मकान दिए जाएँगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ही नहीं शिक्षा और रोजगार भी सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में हर माह रोजगार मेले लगाकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पथ विक्रेता योजना और ग्रामीण आजीविका मिशन में बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। चौहान ने कहा कि किसानों के हर दुख-दर्द में सरकार उनके साथ है। अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अगले महीने से फसल बीमा की राशि का वितरण शुरू किया जाएगा।

Share:

  • जरूरती पडऩे पर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बनाएंगे नई योजनाएं

    Mon Jan 31 , 2022
    मुख्यमंत्री ने कहा 16 फरवरी को प्रदेश में संत रविदास की जयंती मनाई जाएगी भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 16 फरवरी को संत रविदास जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। अनुसूचित जाति समुदाय के विकास और कल्याण के लिए आवश्यकता हुई तो नई योजनाएँ बनाई जाएँगी। प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved