चंडीगढ़ । मनी लॉन्ड्रिंग (Chief Minister Channi’s nephew arrested in money laundering case) के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Chief Minister Charanjit Singh Channi) के भतीजे भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार (ED) कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गुरुवार रात करीब दो बजे भूपिंदर सिंह हन्नी को गिरफ्तार कर लिया। हन्नी को आज मोहाली को अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि वर्ष 2018 में दर्ज हुए अवैध खनन के एक मामले में 18 जनवरी को भूपिंदर सिंह हन्नी के मोहाली, लुधियाना व पठानकोट ठिकानों पर छापे मारे गए थे।
ईडी ने भूपिंदर के ठिकाने से 7.9 करोड़, भूपिंदर के साथी संदीप के ठिकाने से 2 करोड़, 21 लाख कीमत के सोने के गहने तथा 12 लाख की रोलेक्स घड़ी बरामद की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved