img-fluid

कांग्रेस का सदस्यता अभियान अब ब्लाक स्तर पर

February 14, 2022

उज्जैन। ग्रुपबाजी में उलझी कांग्रेेस में नए सदस्य बनाने को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है और युवा कांग्रेसी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह बात अलग है कि अभी भी स्थानीय कांग्रेस में कई बड़े नेताओं में बोलचाल बंद है। कांग्रेस के सदस्यता अभियान के बेतरतीब ढंग से चलने के कारण हो रही गड़बड़ी को रोकने के लिए अब इसे ब्लाक स्तर पर चलाया जाएगा। एक ब्लाक के तीन वार्डों में तीन टीमें अलग-अलग वक्त पर जाएंगी और लोगों को सदस्य बनाएंगी। उल्लेखनीय है कि इन दिनों कांग्रेस का सदस्यता अभियान चल तो रहा है, लेकिन व्यवस्थित न होने से गड़बड़ी हो रही है। कहीं नेता पहुंच नहीं पा रहे तो कहीं दो-दो बार पहुंच जाते हैं। होता ये था कि नेता और पदाधिकारी किसी भी वार्ड में कभी भी पहुंच जाते थे। कल सदस्यता अभियान को लेकर नए सिरे से व्यूहरचना बनाई गई। इसके तहत आज से सदस्यता अभियान ब्लॉक स्तर पर चल रहा है। एक ब्लाक के तीन वार्डों में तीन अलग-अलग टोलियां सदस्य बनाने के लिए पहुंचेंगी। ये अलग-अलग वक्त पर जाएंगी, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हो सकेंगे। इससे पार्टी कार्यकर्ता सभी क्षेत्रों में पहुंच पाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे लोगों तक जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताएं और रोजगार, राशन जैसे मुद्दों पर चर्चा करें। सदस्यता अभियान में तेजी लाएं क्योंकि 31 मार्च तक 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करना है।

प्रत्येक विधानसभा में बाल कांग्रेस बनाएगी कैप्टन और वाइस कैप्टन
कांग्रेस ने बाल कांग्रेस का संगठन प्रदेश स्तर पर तो कर दिया, लेकिन अभी तक जिलों में पदाधिकारी नहीं बनाए गए हैं, जिससेबाल कांग्रेस का काम ठप्प पड़ा हुआ है। अब बाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जिलाध्यक्षों से पदाधिकारियों के लिए नाम मांगे गए हैं। पहले दौर में प्रत्येक विधानसभा में कैप्टन और वाइस कैप्टन बनाए जाना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पिछले साल बाल कांग्रेस का गठन किया था। इसका स्टेट कैप्टन यानि प्रदेश अध्यक्ष इंदौर के लक्ष्य गुप्ता को बनाया गया है, लेकिन गुप्ता ने अभी तक अपनी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की है, जिससे बाल कांग्रेस की गतिविधि ठप्प पड़ी हुई है। अब कमलनाथ के निर्देश पर संगठनात्तक नियुक्तियां शुरू की जा रही है, जिसमें पहले दौर में विधानसभा स्तर पर कैप्टन और वाइस कैप्टन की नियुक्ति की जाएगी। सभी विधानसभा के विधायकों और जिलाध्यक्षों को गुप्ता ने एक पत्र भेजकर उनके क्षेत्र से दो-दो नाम मांगे हैं, जिनकी उम्र 16 से 20 साल के बीच में हैं। ये नाम प्रत्येक जिलों में प्रभारी समन्वयकों को देने के लिए कहा गया है। इसके बाद जिलास्तर पर भी नियुक्तियां की जाएगी। हालांकि जिस तरह से बाल कांग्रेस की गतिविधि चल रही है, वह दम नहीं पकड़ पा रही है और जिलों के बड़े नेताओं के रूचि नहीं लेने के कारण बाल कांग्रेस का काम एक तरह से रूुका हुआ है।

Share:

  • जीरो पाइंट के उतार पर स्मार्ट सड़क बन गई खतरनाक...

    Mon Feb 14 , 2022
    उज्जैन। टाटा कंपनी पूरे शहर की सड़कों को बर्बाद करने पर तुली हुई है, इतना ही नहीं यह कंपनी जिन सड़कों को स्मार्ट बनाने का दावा कर रही है वह गाँव की पगडंडी से भी बदतर बनाई जा रही है। ढाँचा भवन क्षेत्र में तो चारों ओर सड़क बनाने के बाद इसके चारों कोनों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved