img-fluid

संतरे का छिलका है बहुत लाभकारी, जानिए पांच फायदे

March 06, 2026

नई दिल्ली। आप कई तरह के फल खाते हैं, लेकिन इनके छिलकों को फेक देते हैं। क्या आपको पता है कि कुछ फलों के छिलके बहुत स्वास्थ्यवर्धक होते हैं सेहत के लिए? इन फलों में से एक है संतरा, संतरा (Orange) एक स्वादिष्ट फल है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं, हालांकि अधिकांश लोग इसके छिलके फेंक देते हैं, जबकि इसके छिलके (Orange peel benefits) भी हेल्दी होते हैं। इसमें कई तरह के औषधीय गुण छिपे होते हैं, जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे।



  • संतरे के छिलके के 5 बड़े फायदे
    छिलका भी संतरे की तरह पौष्टिक होता है। यह हमारी इम्यून सिस्टम (Immune System) को मजबूत करने में मदद करता है. छिलके में विटामिन-सी पाया जाता है, जो हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है. यूं कहें तो सुंदरता को बनाए रखने में मदद करता है।
    संतरे के छिलके को उपयोग में लाने के लिए इसे सबसे पहले कुछ दिनों तक धूप में सुखा लें। फिर इसे पीसकर इसका पाउडर बनाकर रख लें। अब आप इस पाउडर को उपयोग में ला सकते हैं।
    1. चेहरे पर आता है निखार
    संतरे का छिलके (Orange Peel) का पाउडर बनाकर कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है. अगर पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो चेहरे पर निखार आ सकता है।

    2. कील मुंहासों की रोकथाम
    चेहरे पर आने वाले कील मुंहासें अक्सर परेशान करते हैं. इसको हटाने के लिए पाउडर में थोड़ी सी मात्रा गुलाब जल की मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    3. मच्छर भगाने के आता है काम
    संतरे के सूखे छिलकों या उसके पाउडर को जलते हुए कोयलों पर डालकर कमरे में धुंआ किया जा सकता है. ऐसा करके मक्खी-मच्छर और खटमल को भगाया जा सकता है।

    4. रूम फ्रेशनर
    छिलकों का इस्तेमाल करके रूम फ्रेशनर भी बना सकते हैं. इसके लिए आप पानी में खौलाएं और उसमें छिलकें डाल दें। इसके साथ ही थोडी सी दालचीनी और 3-4 लौंग जरूर डाल दें। इससे सुगंध आती है, जो रूम फ्रेशनर का काम कर सकती है।

    5. बालों के लिए भी लाभदायक
    संतरे का छिलका (Orange Peel) न केवल त्वचा के लिए फायदेमंद है, बालों के लिए भी फायदेमंद है। ये रूसी दूर करने में बहुत ही कारगर है. साथ ही साथ बालों को झड़ने से भी रोकते हैं।

    Share:

  • युद्ध के बीच ईरान का बड़ा हमला, कतर में अमेरिका का मिसाइल वार्निंग रडार तबाह, रक्षा सिस्टम को लगा गहरा झटका

    Fri Mar 6 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान (Iran) पर अमेरिका (America) और इजरायल (Israel) के हमलों के बाद मध्य-पूर्व में जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। जहां एक ओर ईरान लगातार खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है, वहीं अमेरिका ने हिंद महासागर में एक ईरानी पोत को डुबो दिया, जिसमें 80 से ज्यादा लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved