img-fluid

भारत का ‘स्व’ ही भारत को जिंदा रखता है: दीपक विस्पुते

February 27, 2022

  • मातृभाषा समारोह में संघ के क्षेत्र प्रचारक ने कहा

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते ने कहा कि भारत का स्व ही भारत को जिंदा रखता है, यदि यह स्व हमने मिटा दिया तो हम भी कमजोर हो जायेंगे। भारत की स्वाधीनता का संघर्ष हमारी समझ से कहीं अधिक व्यापक, मजबूत और त्यागपूर्ण था। वे मातृभाषा समारोह में ‘स्वाधीनता संग्राम का सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी स्वरूपÓ विषय पर आयोजित बौद्धिक विमर्श संज्ञान को संबोधित कर रहे थे। दो दिवसीय मातृभाषा समारोह का आयोजन मातृभाषा मंच की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। भोपाल के रवींद्र भवन चल रहे समारोह में बौद्धिक विमर्श, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न भाषायी समाजों के पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।


विस्पुते ने भारत के स्व के लिए 500 वर्षों की लड़ाई पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने 1498 में वास्को डी गामा के आगमन से लेकर 1961 तक गोवा के मुक्ति हेतु हुए संघर्षों के इतिहास को जानने के लिए सभी से आग्रह किया। साथ ही त्रावणकोर राज्य के राजा मार्तंड वर्मा द्वारा डच सेना को पराजित करने की बात बताई। देश की स्वाधीनता के लिए कार्य करने वाले राजा और रंक सभी के योगदान पर उन्होंने विस्तार से विचार व्यक्त किये। उन्होंने स्वाधीनता संघर्ष की कहानी को कई प्रमाणिक तथ्यों के साथ बताया जिन पर आम जनमानस ध्यान ही नहीं देता। इसके साथ ही उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन के कई नायकों और उनके उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित किया।

Share:

  • कूनो के लिए चीते देेने को तैयार नामीबिया

    Sun Feb 27 , 2022
    सैद्धांतिक सहमति दी, अप्रैल में हो सकती है शिफ्टिंग भोपाल। प्रदेश के कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में अफ्रीकन चीतों की बसाहट जल्द शुरू होने वाली है। अफ्रीका के देश नामीबिया ने भारत को चीता देने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। जल्द ही चीता लाने को लेकर अनुबंध होगा। मानसून से पहले 14 से 18 चीता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved