img-fluid

रादुविवि के अतिथि शिक्षक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

March 09, 2022

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (Rani Durgavati University) के अतिथि शिक्षक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप छात्रा ने लगाया है। छात्रा टूर पर शिक्षक के साथ चित्रकूट (Chitrakoot) गई थी। जबलपुर लौटने पर छात्रा ने महिला थाने और फिर सिविल लाइंस थाने (civil lines police station) पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई है। सिविल लाइंस पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी सतना पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।



 सिविल लाइंस थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा के मुताबिक विश्वविद्यालय की कई छात्राओं को टूर के लिए चित्रकूट भेजा गया था, उनके साथ अतिथि विद्वान रज्जन दिवेदी भी गए थे। छात्रा ने आरोप लगाया है कि टूर के दौरान शिक्षक ने कई बार अनुचित तरीके से उसे छूने का प्रयास किया और मोबाइल पर आपत्तिजनक, अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश की, उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे। पीडित छात्रा जबलपुर लौटी और महिला थाने पहुंच कर शिकायत कर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को आपबीती बताई। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर चित्रकूट की घटना होने के कारण केस डायरी विवेचना के लिए सतना भेजी जा रही है।

 

Share:

  • कोई मरने से बचा ले पाकिस्तान के शियाओं को

    Thu Mar 10 , 2022
    – आर.के. सिन्हा पाकिस्तान के पेशावर की एक शिया मस्जिद में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए दिल दहलाने वाले आत्मघाती बम विस्फोट में लगभग 60 से अधिक शिया नमाजी मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए। मारे गए लगभग सभी अभागे शिया मुसलमान बताए जाते हैं। अब गौर करें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved