
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुरुवार को राज्य में 452 कोरोना के नए संक्रमित (452 new corona infected) मरीज मिले हैं और 24 घंटे में 4 कोरोना मरीजों की मौत (4 corona patients died) हुई है। सूबे में आज कोरोना के कुल 2963 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 405 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं ।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 494 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 78471604 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7870309 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7719594 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 143749 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.09 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.82 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है। (एजेंसी, हि.स.)

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved