img-fluid

रूसी सेना ने किया यूक्रेनी शहर के मेयर का अपहरण, जेलेंस्की बोले रूस कर रहा आतंकियों से व्‍यवहार

March 12, 2022

कीव । रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (War between Russia and Ukraine) 17वें दिन भी जारी है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है और यूक्रेन रूस (Russia and Ukraine) की शर्तें मानकर झुकने को राजी नहीं है। अब रूस की सेनाओं का पूरा जोर यूक्रेन की राजधानी कीव (Ukraine’s capital Kyiv) पर कब्जे को लेकर है। कीव में जोरदार धमाके सुने गए हैं। अन्य शहरो पर भी रूस का हमला जारी है। यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव (Mayor Ivan Fedorov) का रूसी सेना ने अपहरण कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।



यूक्रेन का आरोप है कि रूसी सेना ने मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया है। दावा किया गया है कि फेडोरोव ने मेलिटोपोल पर कब्जे में रूसी सेना को सहयोग करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद रूसी सेना ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मेयर के अपहरण की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ एक युद्ध अपराध करार दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि लोकतांत्रिक देश में लोग इस घटना का विरोध करेंगे।
इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को तबाह करने की रणनीति बनाई है। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा कीव के बाहर के क्षेत्रों में भी भारी लड़ाई चल रही है, जिसमें बुका, इरपिन और होस्टोमेल शामिल हैं।एजेंसी/हिस

 

 

Share:

  • उत्तराखंड में BJP का जलवा, दूसरी बार मिला बहुमत, जानें राज्य में किस पार्टी को मिले कितने फीसदी वोट

    Sat Mar 12 , 2022
    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे (Election Results 2022) आ चुके हैं. पांच में चार राज्यों में बीजेपी सरकार बना रही है. इन चार राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल है. इसके अलावा, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है. पांच राज्यों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved