
उज्जैन। लगातार पांच महीनों से घरेलू एलपीजी के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने वाली गैस कंपनियां इस महीने दाम बढ़ा सकती हैं। इसी को लेकर लोगों ने खाली पड़े सिलेंडरों को भरवाना शुरू कर दिया है और एजेंसियों पर डिलीवरी का लोड बढ़ गया है। ऐसे में 2 दिन में मिलने वाला सिलेंडर अब 5 से 7 दिनों में मिल रहा है। पांच राज्यों के चुनाव को लेकर पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी और एलपीजी के दामों पर केंद्र सरकार ने कंट्रोल कर रखा था। चूंकि अब चुनाव निपट गए हैं और परिणाम भी आ गए हैं तो इनके दाम बढऩा स्वाभाविक है। लोगों को पेट्रोल के साथ-साथ एलपीजी के दाम बढऩे की चिंता भी सता रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved