
भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नया बसेरा कोटरा सुल्तानाबाद में पूर्व में की गई मारपीट का बदला लेने के इरादे से आधा दर्जन युवकों ने एक युवक को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने फरियादी के सिर में रॉड और डंडे से वार किए हैं। खून अधिक बहने के कारण युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास,बलवा मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved