
उज्जैन। बीती रात जीवाजीगंज थाने के समीप अब्दालपुरा में घर के बाहर खड़ी ऑटो में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी जिससे ऑटो पूरी तरह जल गई। आज सुबह ऑटो मालिक ने पुलिस को शिकायत कर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर शंका जताई जिससे कुछ दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मामले में जाँच शुरू कर दी है। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि थाने के समीप नयापुरा में रहने वाला प्रकाश राठौर ऑटो चालक है। कल रात उसकी ऑटो रिक्शा घर के बाहर खड़ी थी।
देर अज्ञात लोगों ने ऑटो में आग लगा दी। आज सुबह प्रकाश ने देखा तो ऑटो पूरी तरह से जली हुई थी। इस घटना की शिकायत प्रकाश ने जीवाजीगंज थाना पुलिस को देकर बताया कि दो माह पहले पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से उसका विवाद हुआ था और उसने वाहन में तोडफ़ोड़ कर दी थी। उन्होंने पड़ोसी पर ही शंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने मामला जाँच में ले लिया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved