उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

भाजपा शासन में शहर में 4 हजार करोड़ के कार्य हुए

  • मंंत्री मोहन यादव ने पत्रकार वार्ता लेकर गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ

उज्जैन। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चौथे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर केल उच्च शिक्षा मंत्री ने पत्रकार वार्ता ली और भाजपा शासन काल में हुए 4 हजार करोड़ से अधिक के कामों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव ने कहा कि कोरोना के भीषण संकट के बीच में हमारी सरकार बनी थी, इसके बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार और संगठन ने हर स्तर पर मानवता को बचाने का काम किया और विकास को भी अवरुद्ध नहीं होने दिया। समाज का ऐसा कोई वर्ग ऐसा कोई अंग नहीं है, जिसके सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार ने कोई ठोस प्रयास नहीं किए हो। प्रदेश की अर्थव्यवस्था की बात की जाए तो प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद निरंतर बढ़ रहा है।


वर्तमान प्रचलित दरों पर 19.74 प्रतिशत विकास दर हासिल करने में हम सफल हुए हैं, जो देश में सर्वाधिक है। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित उज्जैन में हजारों करोड़ों के विकास कार्य किये जा रहे हैं। 2003 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते से ही विकास कार्यों की शुरुआत हुई। शैक्षणिक दृष्टि से उज्जैन में पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय, सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान, वर्तमान में कालिदास कन्या महाविद्यालय, माधव कॉलेज का परिवर्तन, पूरे प्रदेश के 16 विश्वविद्यालयों में सबसे अधिक 150 से अधिक कोर्स की शुरुआत विक्रम विश्वविद्यालय में हुई। उन्होंने कहा भविष्य में उज्जैन एजुकेशन हब बनने जा रहा है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है । गुड़ी पड़वा के दिन मुख्यमंत्रीके माध्यम से नवाखेड़ा में 4000 लोगों के रोजगार का कारखाना चालू होगा, अमूल इंडस्ट्री की बड़ा प्लांट उज्जैन में लगने वाला है। मेडिकल डिवाइस पार्क उज्जैन में बनेगा, फ्रीगंज ब्रिज, अंडर ब्रिज जयसिंह पुरा, देवास फोरलेन, उज्जैन गरोठ फोरलेन, महाकाल वन प्रोजेक्ट सहित उज्जैन में 4000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। पत्रकार वार्ता में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक पारस जैन, सनवर पटेल, मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, सत्यनारायण खोईवाल आदि मौजूद रहे।

Share:

Next Post

नगर में ड्रोन सर्वे की तैयारियां जोरों पर..बरखेड़ी तथा झरावदा में हुआ काम पूरा

Sat Mar 26 , 2022
महिदपुर रोड। राजस्व तथा पंचायत प्रशासन विभाग द्वारा ग्रामों में आंतरिक आवासीय ग्राम आबादी की भूमि का सर्वे इन दिनों पूरे प्रदेश के साथ-साथ उज्जैन जिले में भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। नगर में इन दिनों हवाई ड्रोन सर्वे को लेकर जमीनी स्तर के कर्मचारियों द्वारा तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। […]