img-fluid

इस बैंक ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, चेक कर लें डिटेल्स

March 31, 2022

नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 1 से 10 साल तक की अवधि के लिए अपने सावधि जमा ब्याज दर (Fixed Deposits Interest Rate) को 5 बेसिस पॉइंट्स से बढ़ा दिया है. ये दरें 2 करोड़ रुपये तक के सिंगल डिपॉजिट, लेकिन 5 करोड़ से कम के लिए बढ़ाई गई हैं. ये नई दरें 30 मार्च 2022 से लागू हो गई हैं.

आईसीआईसीआई बैंक 1 वर्ष से 389 दिन और 390 दिनों से लेकर 15 महीने से कम अवधि के कार्यकाल पर 4.20% की ब्याज दर दे रहा है. पहले इसी FD की दर 4.15% थी. इसके अलावा, बैंक 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि के लिए 4.25% की दर प्रदान कर रहा है. इससे पहले इसी पर 4.20% मिल रहा था. 18 महीने से 2 साल तक की अवधि पर अब 4.30% की बजाय 4.35% कर दिया गया है.


  • लाइव मिंट (live mint) की एक खबर के अनुसार, अब जमाकर्ता 2 साल 1 दिन से 3 साल के कार्यकाल पर 4.55% की दर से कमा सकते हैं. साथ ही, पिछले 4.6 फीसदी से 3 साल से 10 साल तक के कार्यकाल पर 4.65% की दर दी जा रही है. आईसीआईसीआई बैंक 271 दिनों से लेकर 1 वर्ष से कम की अवधि के लिए 3.70% की दर की पेशकश कर रहा है. इसके अलावा, 185 दिनों से 270 दिनों के बीच की अवधि पर 3.6% ब्याद दे रहा है, जबकि 91 दिनों से 184 दिनों की अवधि पर 3.35% का ब्याज दर लागू है. 61 दिनों से 90 दिनों की अवधि पर 3% ब्याज दर मिलती है.

    इसके अतिरिक्त, छोटी अवधि (a short time) में, आईसीआईसीआई बैंक 30 दिनों से 60 दिनों के बीच 2.75% की दर देता है, और सबसे कम 7 दिनों से 29 दिनों के लिए 2.5% की दर की पेशकश कर रहा है. ये दरें सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों दोनों पर लागू हैं. ये संशोधित ब्याज दरें नए डिपॉजिट्स और मौजूदा फिक्स्ड डिपॉजिट्स को रिन्यू कराने पर लागू हैं.

    Share:

  • अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए 1 अप्रैल से चलेगा अभियान, जाने MP पुलिस की योजना

    Thu Mar 31 , 2022
    भोपाल। राजधानी भोपाल (capital Bhopal) में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद अब पूरे प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे लोगों की धरपकड़ के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सघन अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में डीजीपी ने सभी जिलों के अधीक्षकों को निर्देश दिए है। इस अभियान में मध्य प्रदेश (Madhya […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved