
उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के दिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की ओर से नगर पूजा का आयोजन किया गया। नगर पूजा पर निकले अध्यक्ष का स्वागत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और शनि शक्ति पीठ की ओर से स्वागत किया गया। चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज की ओर से नगर पूजा का आयोजन किया गया 26 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करते हुए नगर के अलग-अलग देवी मंदिरों और भैरव मंदिरों में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की ओर से पूजा और मदिरा के प्रसाद का भोग लगाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved