
नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) कांड के मुख्य आरोपी गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) की जमानत सुप्रीम कोर्ट (SC) ने कैंसिल कर दी है। इसके साथ ही अदालत ने आशीष मिश्रा को एक सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है, आशीष मिश्रा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं, जिन पर कार से लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने का आरोप है, जो 3 अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहे थे।
फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले पर भी सवाल उठाया, जिसके तहत आशीष मिश्रा को जमानत दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने पीड़ित पक्ष का ध्यान नहीं रखा और अपने अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण करते हुए यह फैसला सुनाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved