img-fluid

फायदेमंद ही नही नुकसान दायक भी है आम खाना, जरूर जान लें ये 6 साइड इफेक्ट्स

May 20, 2026

नई दिल्ली. फलों का राजा आम (king mango) अपने स्वाद और मिठास के लिए काफी पसंद किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं ये स्वादिष्ट फल कुछ ऐसे साइलेंट साइड इफेक्ट्स के साथ आता है जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यदि आम को सही ढंग से ना खाया जाए तो इससे हमारी सेहत पर बड़ा बुरा असर होगा. आइए गर्मियों में बाजार की रौनक बढ़ाने वाले आम के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हैं.

एलेर्जी-
आम खाने से शरीर में एलेर्जी होने का खतरा बढ़ सकता है. लेटेक्स एलर्जी से पीड़ित लोगों को आम नुकसान पहुंचा सकता है. खासतौर से जब कोई सिंथेटिक मैटीरियल के प्रति संवेदनशील हो. दरअसल आम में पाए जाने वाला प्रोटीन लेटेक्स के समान ही होता है जो पहले से एलेर्जी का शिकार लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है.

हाई ब्लड शुगर-
स्वादिष्ट और मीठे आम में नेचुरल शुगर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण यह तेजी से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डायबिटीज या अन्य लाइफस्टाइल डिसॉर्डर के मामले में नेचुरल शुगर शरीर में रेगुलर शुगर की तरह की व्यवहार करती है. इसलिए ऐसे लोगों को आम की क्वांटिटी यानी उसके पोर्जन साइज पर भी ध्यान देना चाहिए.

लो फाइबर-
आम की कुछ किस्में ऐसी भी हैं जिनमें फाइबर की मात्रा उसकी गुठली और छिलके से भी कम पाई जाती है, जिन्हें आमतौर पर लोग नहीं खाते हैं. इस तरह का आम हमारे डाइजेशन प्रोसेस को सपोर्ट नहीं करता है. इसलिए डॉक्टर्स हमेशा फाइबर से भरपूर आम खाने की सलाह देते हैं जो डाइजेशन प्रोसेस के लिए बेहतर माने जाते हैं.

वजन बढ़ाना-
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बहुत ज्यादा आम खाने से हमारा वजन तेजी से बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दूसरे फलों के मुकाबले आम में कम कैलोरी, हाई नेचुरल शुगर और हाई कैलोरी पाई जाती है. यही कारण है कि इसका अतिरिक्त मात्रा में सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है.



  • पेट से जुड़ी समस्या-
    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम का अत्यधिक मात्रा में सेवन जीआई डिस्ट्रेस (गैस्ट्रोइंटेसटाइनल डिस्ट्रेस) को बढ़ावा दे सकता है. दरअसल इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट IBS यानी इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम को ट्रिगर कर सकती है और डाइजेस्टिव सिस्टम को खराब कर सकती है.

    एनाफिलेक्टिक शॉक-
    ज्यादा आम खाने से कुछ लोगों को एनाफिलेक्टिक शॉक की दिक्कत हो सकती है. यह एक प्रकार का एलेर्जिक रिएक्शन होता है जिसमें मितली, उल्टी और सदमा जैसे लक्षण महसूस होते हैं. यदि इस रिएक्शन का समय पर इलाज ना किया जाए तो व्यक्ति बेसुध हो सकता है.

    Share:

  • गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी को करना चाहते हैं स्ट्रॉन्ग तो इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल

    Wed May 20 , 2026
    नई दिल्ली. मौजूदा हालातों को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों से इम्यूनिटी (Immunity ) पर गंभीरता से काम करने की अपील कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स ने गर्मी के मौसम में आने वाली कुछ चीजों के बारे में बताया है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर हैं. आम- फलों का राजा आम (king mango) विटामिन-ए, सी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved