img-fluid

गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी को करना चाहते हैं स्ट्रॉन्ग तो इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल

May 20, 2026

नई दिल्ली. मौजूदा हालातों को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों से इम्यूनिटी (Immunity ) पर गंभीरता से काम करने की अपील कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स ने गर्मी के मौसम में आने वाली कुछ चीजों के बारे में बताया है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर हैं.

आम-
फलों का राजा आम (king mango) विटामिन-ए, सी और के जैसे एंटीऑक्सीडेंट(Antioxidants) से भरपूर होता है. आम ना सिर्फ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत भी देता है. स्वाद में बेहतरीन आम को खाने से हमारे शरीर को और भी कई फायदे होते हैं.

तुलसी के बीज-
तुलसी के बीजों (basil seeds) को सब्जा के बीज भी कहते हैं. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे गुणकारी तत्व शामिल हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को दुरुस्त रखने में बेहद कारगर हैं. इतना ही नहीं, तुलसी के बीज मजबूत हड्डियां, मांसपेशियों के फंक्शन और लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) का भी उत्पादन करते हैं.


  • खरबूजा-
    खरबूजा गर्मियों में खाए जाने वाला एक स्वादिष्ट फल है जो न्यूट्रिएंट्स के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है. इसमें मौजूद फाइबर हमारी आंतों के लिए बहुत अच्छा होता है. फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी6 ना सिर्फ शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत देता है, बल्कि इन्फेक्शन से भी बचाव करता है.

    ये फल भी खाएं-
    इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप पपीता, आम, संतरा, स्ट्रॉबेरी, नींबू और तरबूज जैसी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं, इसमें बीटा कैरोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलेट और विटामिन-सी, ई, के जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स बीमारियों से बचाव करने में कारगर हैं.

    प्रोटीन-
    प्रोटीन ना सिर्फ हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि ये शरीर में एंटीबॉडीज बनाने में भी मदद करता है. अंडा, दूध, पनीर, दाल, मछली और सोयाबीन प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं. डॉक्टर्स खुद कोरोना से रिकवरी और पोस्ट रिकवरी में मरीजों को ये चीजें खाने की सलाह देते हैं.

    प्रोबायोटिक्स-
    दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स फूड भी इस मामले में बड़े फायदेमंद होते हैं. ये हमारी आंतों के लिए अच्छे होते हैं और इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट करते हैं.

    पानी
    गर्मियों में पानी ना सिर्फ डिहाइड्रेशन से बचाता है, बल्कि इंफेक्शन का खतरा भी कम करता है. पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और इम्यूनिटी के नैचुरल प्रोसेस को बेहतर बनाता है. इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए डॉक्टर रोजाना करीब 3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं.

    Share:

  • इन आदतों से बढ़ सकता है दिमाग की नस फटने का खतरा

    Wed May 20 , 2026
    नई दिल्ली। इस दौर में हम और भी कई घातक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसी दौरान युवाओं में ब्रेन स्ट्रोक (brain stroke) का खतरा भी काफी बढ़ रहा है, आखिर युवाओं में ब्रेन स्ट्रोक (brain stroke) का खतरा बढ़ क्यों रहा है, इसके बारे में जानने से पहले ये जानना बहुत जरूरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved