img-fluid

वृद्धा की नृशंस हत्या करने वाला सनकी आरोपी गिरफ्तार

April 23, 2022

  • मेडिलक में भर्ती वृद्ध की हालत गंभीर

जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र अंर्तगत पिपरिया में एक वृद्ध दंपत्ति पर जादू टोने के शक पर दिनदहाड़े तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारने वाले सनकी आरोपी को पुलिस ने तड़के सुबह धर दबोचा। उक्त वारदात में जहां वृद्ध महिला की मौत हो गई थी तो वहीं उसका पति अभी भी मेडिकल में मौत से जंग लड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि वृद्ध की हालत गंभीर है। बहरहाल आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्रीयजनों ने राहत की सांस ली है।



उल्लेखनीय है की बरगी के सगड़ा निवासी छेड़ी लाल गौड़ 69 और उसकी पत्नी रुकमणि गौड़ 65 दोनों डेढ़ साल से पिपरिया में यदु लाल यादव नामक व्यक्ति की 4 एकड़ जमीन सिकमी में लेकर खेती किसानी करते हुए वहीं निवास कर रहे थे। गत् दिवस शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे के करीब उमरिया निवासी कपिल यादव 22 वर्षीय अपने साथ तलवार लेकर आया और वृद्ध दंपत्ति से कहने लगा कि तुम दोनों ने जादू टोना कर कर मेरे घर को बर्बाद कर दिया है। जिससे दोनों पर आरोपी कपिल यादव ने तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमे वृद्ध महिला रुकमणि 65 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसके पति छेदी लाल 69 को खून से लथपथ हालत पर हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां उसके सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद आरोपी कपिल यादव मौके से फरार हो गया था। जिसको पुलिस ने आज शनिवार की सुबह उमरिया ने गिरफ्तार कर लिया है।

वृद्ध दंपत्ति ने सिकमी से लिया था आरोपी का खेत
जानकारी के अनुसार आरोपी कपिल यादव की उमरिया के पास 5 से 6 एकड़ जमीन है। लगभग दो साल पहले वृद्ध दंपत्ति आरोपी कपिल यादव के खेत पर सिकमी से जमीन लिए थे लेकिन आरोपी कपिल यादव आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता था। जिस कारण दोनों वृद्ध दंपत्ति ने उसकी जमीन सिकमी से लेना छोड़ दिया। तभी दोनो वृद्ध 2 किलो मीटर दूर पिपरिया पर यदु यादव नामक व्यक्ति की जमीन सिकमी से ले ली। जिसके बाद से आरोपी कपिल खुन्नस रखने लगा और अक्सर शराब के नशे में पहुंचकर वृद्ध दंपत्ति के साथ गालीगलौज करता था। हत्या की असली वजह जादू टोना है या फिर किसी और की जमीन सिकमी में लेना, इसकी पुलिस जांच कर रहीं है।

Share:

  • ट्रक ने बाईक सवार को कुचला, मौत

    Sat Apr 23 , 2022
    जबलपुर। भेड़ाघाट थानातंर्गत सहजपुर बाईपास के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक दूर जा छिटका और दूसरा ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टीकाराम कुशवाहा उम्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved