
जबलपुर। सिविल लाईन थाना क्षेत्रातंर्गत बर्न कंपनी क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। पुलिस ने बताया कि बर्न कंपनी निवासी सोनू वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह प्राईवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। बीती रात करीब 10.30 बजे अपने पड़ोसी बाबू सोंधिया से रुपयो को लेकर बातचीत करने गया था, जहां बाबू का जीजा बब्लू पटेल ने मिलकर गालीगलौज शुरु कर दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved