img-fluid

तेजी से कम करना चाहते हैं वजन तो फोलों करें ये टिप्‍स, बिना ट्रेनर के हो जाएंगे फिट

March 23, 2026

नई दिल्ली। लगातार वर्कआउट (workout) करने और डाइट पर कंट्रोल करने के बाद भी आपका Weight Loss नहीं हो रहा है? ये सवाल सबके सामने आता है। ऐसे में डेली रुटीन में कुछ बदलाव करके आप खुद को Fat से Fit बना सकते हैं। टेक्नोलॉजी (technology) के समय में आप कुछ ऐप को भी अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हो। ये ऐप आपका वजन कम करने में काफी मदद करेगी।

Lose It!App
Lose It यूजर फ्रेंडली वेट लॉस ऐप है। ये आपके कैलोरी काउंट और वेट ट्रैकिंग(weight tracking) पर पूरा फोकस करती है। आपका शरीर का वजन, उम्र और हेल्थ गोल जानने के बाद ये ऐप वेट लॉस प्लान बनाकर आपको देती है। एक बार प्लान बनने के बाद आप अपने खाने का प्लान यहां देख सकते हैं। साथ ही ये ऐप आपको घर के नजदीक रेस्त्रां और ब्रांड की जानकारी देगा। इस ऐप का प्रीमियम फीचर इस्तेमाल करने के लिए आपको 9.99$ प्रति माह देना पड़ सकता है।

MyFitnessPal
वजन कम (lose weight) करने में कैलोरी काउंट का सबसे ज्यादा असर पड़ता है। MyFitnessPal ऐप ऐसे ही काम करते है जो आपके शरीर में कैलोरी काउंट करके उसे कम करने के लिए बार-बार सूचित करता है। इस ऐप की खासियत है कि इसका फोकस सबसे ज्यादा आपकी डाइट और कैलोरी काउंट पर ही रहता है। इस ऐप में बारकोड स्कैनर भी है जो आपको मिलने वाले खाने के बारे में जानकारी एकत्रित करके ये बता सकता है कि ये खाना फायदेमंद (beneficial) साबित होगा या नहीं।



  • Fitbit App
    Fitbit App में आपकी वर्कआउट Habit को ट्रैक करने का फीचर होता है। ये आपके सारा दिन की एक्टिविटी की जांच करता है। यही वजह है कि इस ऐप को फॉलो करके आप फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ा सकते हो। इसमें आपके रोजाना के कदम, किलोमीटर और सीढ़ियों पर चढ़ना काउंट होता है। साथ ही ये आपकी हार्ट रेट को भी मापता है। यानी एक प्रकार से ये पूरी बॉडी की जांच को भी समय-समय पर करता रहता है। इसके अलावा आपको ये ऐप ये भी बताती रहती है कि आप अपने लक्ष्य से कितना दूर हो और आपको कितनी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए है हम इसकी सत्‍यता की जांच का दावा नही करते हैं। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Mon Mar 23 , 2026
    23 मार्च 2026 1. एक घर में पचास चोर, रहते हैं सब साथ-साथ… उत्तर……माचिस 2. हरा मकान, लाल दुकान और उसमें बैठता लल्लूराम… उत्तर……तरबूज 3. न भोजन खाता, न वेतन लेता, फिर भी पहरा डटकर देता… उत्तर…….ताला
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved