9 महीने तक आरोपी पीडि़ता के साथ रिलेशनशिप में रहा, शादी से किया इनकार

  • रेलवे की महिला कर्मचारी से शादी के नाम पर ज्यादती, केस दर्ज

भोपाल। बजरिया पुलिस ने एक महिला रेलकर्मी की शिकायत पर उसके परिचित के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नौ महीने तक पीडि़ता की अस्मत लूटी है। अब शादी के नाम पर जालसाज ने हाथ खड़े कर दिए हैं। तब फरियादिया ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

[relpost]

पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय महिला को अपने पिता के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। वह अपने पति से करीब ढाई साल से अलग रह रही है। इस दौरान विजय पवार नामक युवक का महिला के घर आना-जाना था। पिछले साल अगस्त 2021 में विजय ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने जब इसका विरोध किया तो उसने जल्द ही शादी करने का वादा कर लिया। उसके बाद से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कुछ महीने पहले महिला का अपने पति से तलाक हो गया तो उसने विजय पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। करीब पंद्रह दिन पहले विजय ने महिला को शादी करने से साफ इंकार कर दिया। काफ ी प्रयास के बाद भी जब वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पीडि़ता ने थाने जाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।