img-fluid

हार्ट अटैक से होने वाली मौतों को लेकर एक्‍सपर्ट की चेतावनी, कहा- 2030 तक टॉप पर होगा भारत

May 16, 2026

नई दिल्‍ली। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ(cardiologist) ने हार्ट अटैक से होने वाली मौतों को लेकर चेतावनी दी है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सीएन मंजूनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 2030 तक भारत (India) हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के मामले में दुनिया में नंबर एक पर होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोगों में हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, यह बेहद चिंताजनक है।

डॉ सीएन मंजूनाथ जयदेव इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के निदेशक हैं। उन्होंने  कहा कि इस खतरे का मुकाबला करने के लिए तनाव का प्रबंधन करना, स्वस्थ जीवन शैली की आदतों को विकसित करना और एक समग्र एकीकृत दृष्टिकोण विकसित करने की जरूरत है।



  • हार्ट अटैक या हृदयाघात कब हो सकता है?
    जब शरीर की नसों में खून का प्रवाह सुचारू रूप से नहीं हो पाता और खून जमने (क्लॉटिंग) लगता है। इसके कारण रक्त हृदय तक नहीं पहुंच पाता और साथ ही हृदय को ऑक्सीजन मिलना भी बंद हो जाती है। इस स्थिति में हार्ट अटैक आता है। हार्ट अटैक की स्थिति व्यक्ति के लिए जानलेवा हो सकती है। लेकिन तुरंत उपचार मिलने से मरीज को बचाया जा सकता है।

    वायु प्रदूषण भी है एक कारण
    भारत में वायु प्रदूषण(air pollution) एक बहुत गंभीर समस्या है। देश के कई शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल सर्कुलेशन में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि वायु प्रदूषण की चपेट में आकर एक घंटे के भीतर इंसान को दिल का दौरा पड़ सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया हा कि हवा में मौजूद प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह सड़कों पर चल रहे वाहन, बिजली के उपकरण और निर्माण स्थलों से उठ रही धूल है। रिसर्च के मुताबिक, वायु प्रदूषण की वजह से दुनियाभर में 42 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sat May 16 , 2026
    16 मई 2026 1. मैं जिंदा नहीं हूं लेकिन फिर भी मेरी 5-5 उंगलियां बताओ कौन हूं मैं उत्तर……..दस्ताने 2. वह क्या है जो आपके सोते ही नीचे गिर जाती है और आपके उठते ही वह ऊपर उठ जाती है? उत्तर…..पलकें 3. बाप ने बेटी को एक चीज दी और बोला ,भूख लगे तो खा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved