
भोपाल। श्यामला हिल्स इलाके में रहने के दौरान एक स्कूली छात्रा की पहचान पड़ोसी युवक से हो गई। आरोपी ने उसे प्रेम प्रसंग में फांसने के बाद शादी का झांसा दिया और जिस्मानी संबंध बनाए। पहली बार आरोपी ने लड़की को उसी के घर में हवस का शिकार बनाया था। लिहाजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार 17 साल की लड़की फिलहाल करोंद इलाके में रहती है। 12 वीं कक्षा तक पढऩे के बाद वह पढ़ाई को छोड़ चुकी है। वर्ष 2020 में वह श्यामला हिल्स स्थित अहाता रुस्तम खां में रहती थी। वहीं आरोपी फजल खां भी रहता है। फजल प्रायवेट काम करता है। पड़ोस में रहने के दौरान फजल ने उससे दोस्ती की और बाद में प्रेम जाल में फांस लिया। एक दिन पीडि़ता के घर में कोई नहीं था तब आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ ज्याती की। विरोध करने पर शादी करने का भरोसा दिलाया। बाद में अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। कुछ समय बाद में आरोपी ने अन्य युवती से शादी कर ली। उसकी नौ माह की बच्ची भी है। इसके बाद भी आरोपी ने लड़की को शादी का भरोसा दिलाए रखा और शादी की बात को छिपाए रखा। लड़की करोंद में रहने लगी थी, यही वजह है कि वह सच से अनजान रही। अब उसने शादी के लिए आरोपी पर दबाव बनाया तो फजल ने शादी शुदा होने की बात उसे बताई और शादी करने से इनकार कर दिया। तब पीडि़ता ने निशातपुरा थाने में शिकायत की। वहां पुलिस ने जीरो पर कायमी की और बीती रात केस डायरी को श्यामला हिल्स पुलिस को सौंप दिया है।