
भोपाल। एमपी पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में एक बार फिर से खींचतान बढ़ गई है। कांग्रेस ने कमलनाथ समर्थक दिनेश गुर्जर को चंबल संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह समर्थक अशोक सिंह को चंबल संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया था। अब अशोक सिंह से चंबल संभाग का प्रभारी पद छिनकर उन्हें ग्वालियर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक सिंह की जगह अब दिनेश गुर्जर को चंबल संभाग का प्रभारी बनाया गया है। पंचायत चुनाव में चंबल संभाग की जिम्मेदारी दिनेश गुर्जर को मिली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved