
उज्जैन। आज सुबह कोठी परिसर स्थित सहायक कमिश्नर के कार्यालय में एकाएक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुँची और आग पर काबू लिया गया। कार्यालय में रखा रिकार्ड भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आज सुबह एकाएक कोठी भवन स्थित सहायक कमिश्नर राजेश बाथम के कक्ष में आग लग गई। इस बात की भनक लगते ही वहाँ मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल को सूचना दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved