भोपाल। राजधानी के शिवाजी नगर क्षेत्र में छेड़छाड़ से बचाव करने पर तीन बदमाशों ने सीमा सोलंकी के चेहरे पर ब्लेड मार दी। जिससे उसे 120 टांके आए। इस घटना से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेहद दुखी हैं। वे आज सुबह महिला से मिलने के लिए पहुंच गए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने निवास पर पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों के बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना दिल झकझोर देने वाली है। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर से कहा कि अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई करें, जो नजीर बने। घटना से मुख्यमंत्री बेहद नाराज थे। बैठक से पहले पुलिस ने सीमा पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों केा गिरफ्तार कर लिया। इससे पुलिस अफसरों पर मुख्यमंत्री की नाराजगी कम हो गई। हालांकि उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि वे महिला अपराध के मामले खुद देखें। अपराधियों केा छोड़ा नहीं जाए। जो लापरवाही करे, उसे भी तत्काल देंखे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री महिला से मिलने के लिए निकल गए।
महिला को देंगे पुरस्कार मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा ने अपराधियों से खुद को बचाने का साहस जुटाया। गंभीर घायल होने के बाद भी उसने अपराधियों को भगा दिया। महिला में गजब का साहस है। इसके लिए उसे साहसिक पुरस्कार दिया जाएगा। सरकार सीमा का इलाज भी कराएगी।
पाइप लाइन में 10 बड़े लीकेज,150 वॉल्व खराब भोपाल। मानसून आने को है, लेकिन शहर तैयार नहीं है। कोलार व नर्मदा की ग्रेविटी मेन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन में 10 बड़े लीकेज हैं और 150 से ज्यादा वॉल्व खराब हैं। सप्लाई के समय इन वॉल्व से पानी लीकेज होता है और सप्लाई के बाद एयर के […]
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नेताओं की टिकट के लिए अब गहमागहमी तेज हो गई है। जिसकी सुगबुगाहट पन्ना विधानसभा से पहले देखने के लिए मिली है। जहां पर एक बार फिर भाजपा की राजनीति की कद्दावर नेत्री और तीन बार पूर्व मंत्री का दायित्व संभाल चुकी कुसुम सिंह महदेले ने चुनाव […]
शहडोल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल 11 जिलों से आएंगे 1 लाख आदिवासी, 2450 बसों के लिए 10 पार्किंग स्थल भोपाल। मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। इससे पहले बीजेपी ने आदिवासी वोटरों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी तैयारी […]
भोपाल। कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) में शामिल हुए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र खटीक (Jyotiraditya Scindia and Virendra Khatik) को मोदी कैबिनेट (Narendra Modi Government) में आखिरकार बड़ी जिम्मेदारी मिल ही गई। ग्वालियर अंचल में लंबे समय से कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि सिंधिया जी को जल्द कोई जिम्मेदारी दी जाए। गुरूवार […]