
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद केंन्द्रो पर होने वाले सम्मेलन करेगी। साथ ही चुनाव को देखते हुए प्रदेश स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की तरह जिले में प्रबंध समिति गठित की जा रही है। इसको लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी नेताओं के साथ रणनीति बनाई। प्रदेश महामंत्री व स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक भगवानदास सबनानी ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में चर्चा की। जिसमें तय किया गया कि पार्टी नगर केंद्रों पर सम्मेलन करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved