भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हम आग भी वहां लगाते हैं, जहां मुर्दा भी आग से डरते हैं

  • भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने चयन समिति में शामिल नहीं करने पर निकाली भड़ास

भोपाल। नगरीय निकाय की चुनाव समिति में शामिल नहीं करने पर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संगठन केा फिर चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट पर कहा कि चयन समिति में नाम न होना संगठन का निर्णय शिरोधार्य है, किंतु 8 विधानसभा की जनता ने एक लोक सभा संसद को चुनाव है। इस जनता के प्रति दायित्व का निर्वहन अवश्य करूंगी। प्रज्ञा के ट्वीट पर कांग्रेस ने चुटकी भ्ीा ली है। इससे पहले भी प्रज्ञा ठाकुर भाजपा से निष्कासित नुपुर शर्मा के समर्थन में बगावत तक की चेतावनी दे चुकी है।


प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट पर लिखा कि ‘हजारों प्रश्नो का एक उत्तर-
चयन समिति में नाम न होना संगठन का निर्णय शिरोधार्य। किन्तु- आठ विधान सभा की जनता ने एक लोस सांसद चुना इस जनता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन अवश्य करुंगी। और हां काँ. हम आग भी वहां लगाते हैं जहां मुर्दा भी आग से डरते हैं। सांसद संन्यासीÓ।

3 दिन पहले ट्वीट से दी संगठन को चेतावनी
साध्वी प्रज्ञा ने पिछले हफ्ते भी एक ट्वीट किया है जिसमें बगावती तेवर दिखाए हैं। प्रज्ञा ने लिखा कि ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। उनके इस ट्वीट को नुपूर शर्मा मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. साध्वी प्रज्ञा से जब उनके ट्वीट को लेकर प्रतीक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि ‘अब उसे झूठा कहोगे तो बुरा लगेगा, विधर्मियों का इतिहास गंदा था. आप हमारा इतिहास बता दो, हम उनकी पोल खोल देंगे।Ó

Share:

Next Post

राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में देर से आएगा मानसून

Mon Jun 13 , 2022
प्रदेश में मानसून 20 जून तक प्रवेश करने की संभावना भोपाल। अरब सागर से मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मध्यप्रदेश में मानसून पूर्व की बारिश का सिलसिला जारी है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मानसून […]