img-fluid

सरकारी कर्मचारी कर रहे हैं भाजपा का प्रचार

June 14, 2022

कांग्रेस की 19 में से 18 शिकायतों का निपटारा

इंदौर। नगर निगम और पंचायत चुनाव (Municipal and Panchayat elections) को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों (administrative officers) द्वारा जहां ईवीएम (EVM) से लेकर अन्य तैयारियां तेजी से की जा रही हैं, वहीं शिकायतों के लिए अलग से सेल बनाया गया है, जो जांच-पड़ताल कर निराकरण कर रहा है। अभी तक कांग्रेस द्वारा कुल 19 शिकायतें की गई हैं। इनमें अधिकतर सरकारी कर्मचारी द्वारा भाजपा के पक्ष में प्रचार कर माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के वोट काटने के लिए भी ग्रामीणों को लुभावने वादे किए जा रहे हैं। कुछ शिकायतों में कहा गया है कि कर्मचारी अपने दफ्तर से चुनाव कार्य करने के लिए निकलते हैं, लेकिन गांव-गांव में जाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। शिकायत कक्ष के नोडल अधिकारी रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि अभी तक कुल 19 शिकायतें आई हैं, जिनमें से 18 का निराकरण किया जा चुका है।


जांच में शिकायत सही मिलने पर निगम का एक मास्टरकर्मी बर्खास्त

सूत्रों के अनुसार जांच में एक शिकायत सही मिलने पर नगर निगम के एक मास्टरकर्मी को बर्खास्त किया गया है। शिकायत सेल के कर्मचारियों द्वारा जो भी शिकायत आती है, उसकी बारीकी से जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट कलेक्टर के यहां भेजी जाती है। अगर रिपोर्ट सही मिलती है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, नहीं तो मामले का निराकरण कर दिया जाता है।

Share:

  • 8 नगर परिषदों के नामों पर मंथन

    Tue Jun 14 , 2022
    पर्यवेक्षकों के लिफाफे खुले, जहां एक से अधिक उम्मीदवार वहां पैनल तो कहीं सीधे ही घोषित कर देंगे उम्मीदवार इंदौर। कल भाजपा कार्यालय में 8 नगर परिषदों के नामों पर भी मंथन शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए नामों को लेकर नेताओं में चर्चा हुई। महू में सर्वाधिक घमासान रहता है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved