
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत दिनारी खमरिया क्षेत्र में बीती शाम बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते नोबत मारपीट तक आ पहुंची। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बातया कि नरेश झारिया उम्र 54 वर्ष निवासी दिनारी खमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती शाम गांव की लाईट बंद थी। वह कमरे के अंदर था। उसके कमरे के बाहर मोहल्ले के बच्चे हल्ला कर रहे थे। उसने बाहर आकर बच्चों को हल्ला करने से मना किया लेकिन नहीं माने तो उसकी पत्नी बोदल बाई बच्चों को डांट रही थी। उसी समय राकेश झारिया डंडा लेकर आया और गाली गलौज करते हुये बोला कि मेरे बच्चों को क्यों डंाट रहा है। उसने गालियां देने से मना किया तो लाठी से हमलाकर सिर, हाथ में चोट पहुॅचा दी। उसकी पत्नी एवं छोटू झारिया तथा प्रकाश झारिया ने बीच बचाव किया तो राकेश झारिया जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved