सिंहस्थ भूमि को आवासीय करने के मामले में भी संज्ञान लेंगे
उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में लगातार कॉलोनी काटने की शिकायत मिलने के बाद आज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष उज्जैन पहुँचे थे। वे आज सिंहस्थ क्षेत्र में भी जाएँगे और महाकाल दर्शन भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि शहर का एक धड़ा लगातार बायपास पर सिंहस्थ भूमि पर नदी किनारे कॉलोनी काटने का विरोध कर रहा है। उज्जैन आगमन से पूर्व महामंत्री हरि गिरि महाराज औंकारेश्वर पहुंचे तथा वहाँ उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्यजी की 108 फीट ऊंची अष्ट धातु की मूर्ति स्थापना स्थल का अवलोकन किया।
अखाड़ा परिषद प्रवक्ता गोविन्द सोलंकी ने बताया कि बुधवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष भी औंकारेश्वर पहुंचे थे तथा विभिन्न विषयों पर संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों से चर्चा की थी। आज अखाड़ा परिषद के यह दोनों पदाधिकारी 13 अखाड़ों के संतों के साथ सिंहस्थ क्षेत्र का दौरा करने के लिए शाम 4 बजे रवाना होंगे। इसके पहले वे महाकाल दर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि गंगा दशहर के अवसर पर संतों ने एकजुट होकर सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमणों पर नाराजगी जताई थी और सांवरा खेड़ी मार्ग को सिंहस्थ क्षेत्र से अलग करने का विरोध जताया था। सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमणों पर संंतों की नजर रहेगी।
14 जुलाई से आरंभ हो रहा है श्रावण मास-18 जुलाई को निकलेगी महाकाल की पहली सवारी… शाही सवारी 22 अगस्त को उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण योजना के पहले चरण के काम भी पूरे नहीं हो पाए और बरसात शुरु हो गई है। विगत दिनों दो दिन बरसात के बाद निर्माण स्थलों पर पानी भर गया था […]
टारगेट पूरा करने के लिए 5 हजार से ज्यादा कनेक्शन काटे-कई उपभोक्ताओं की चल अचल संपत्ति कुर्क बिल वसूली में सबसे आगे पश्चिमी शहर संभाग-ग्रामीण झोन रहा पीछे उज्जैन। बिजली बिलों की रिकवरी में उज्जैन ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 324 करोड़ रुपए की वसूली हुई है जो […]
साथ में कार की चाबी ली और दूसरे घर में छोड़कर-खिड़की तोड़कर घुसे थे घर में-सीसीटीवी कैमरे में दो लोग दिखाई दे रहे उज्जैन। सर्दी और कोहरा शुरू होते ही रात में सड़कें और कॉलोनियाँ सूनी हो जाती हैं। इसका फायदा उठाने के लिए चोर सक्रिय हो गए हैं। कल देर रात सेठी नगर और […]
उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जिले में शासकीय नर्सिग महाविद्यालय संचालित किया जाता है, जिसमें छात्राएं बी.एस.सी. कर नर्सिंग स्टाफ नर्स बनती है। नर्सिंग महाविद्यालय में निरन्तर लगभग 240 प्रशिक्षणार्थी बी.एस.सी. नर्सिंग के कार्स हेतु एवं 150 प्रशिक्षणार्थी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के कोर्स हेतु अध्ययनरत रहते है। जिला […]