img-fluid

सागर में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी का नोट बांटते वीडियो वायरल

June 21, 2022

  • भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत

भोपाल। सागर से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि जैन का नोट बांटते हुए कथित वीडियो सामने आया है। मप्र भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत कर जैन का नामांकन निरस्त करने की मांग की है। कहा गया कि कैंडिडेट ने कांग्रेस का दुपट्टा गले में डालकर वोटर्स को 500-500 रुपए के नोट बांटे हैं। मतदाताओं को रुपए बांटकर लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। जवाब में कांग्रेस प्रत्याशी कहा कहना है कि वे गुब्बारे के पैसे दे रही थीं। उन्होंने बच्चों के लिए गुब्बारा खरीदा था। भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठरी ने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं को पैसे बांटकर लालच दे रही है। यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट रूप से उल्लंघन और गंभीर अपराध है। बता दें कि सागर में कांग्रेस की निधि जैन के सामने भाजपा ने संगीता तिवारी को महापौर के चुनाव में उतारा है।


निधि बोलीं, पोते के लिए गुब्बारे खरीदे थे
कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने अपनी सफाई में कहा- वीडियो 14 जून का है। 16 जून को नामांकन दाखिल होना था। इसके पहले परिवार के साथ घर के सामने ही बालाजी मंदिर दर्शन करने गए थे। लौटते समय पोते के लिए गुब्बारे खरीदे थे। गुब्बारे बेचने वालों को रुपए दिए थे। तब कांग्रेस की प्रत्याशी भी नहीं थी। वीडियो में गुब्बारे की दुकान स्पष्ट दिखाई दे रही है। भाजपा को अभी से चुनाव की दिशा और परिणाम नजर आने लगे हैं। इसी से उनमें बौखलाहट दिख रही है।

जबलपुर में कांग्रेस प्रत्यशी के पति का अपहरण
जबलपुर। जबलपुर में शहपुरा नगर परिषद के वार्ड 5 की महिला प्रत्याशी के पति का किडनैप कर लिया गया। घटना सोमवार देर रात की है। घटना के विरोध में कांग्रेस विधायक संजय यादव थाने में ही धरने पर बैठ गए। विधायक ने थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। पूर्व नगर परिषद शहपुरा अध्यक्ष पर विधायक ने आरोप लगाया है। साथ ही धमकी देकर नाम वापसी के दबाव का आरोप लगाया।

Share:

  • मध्य प्रदेश में गठित होगा योग आयोग

    Tue Jun 21 , 2022
    मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों संग किया योगाभ्यास भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह अपने निवास पर योग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में योग आयोग गठित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी तैयारी कर ली है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved