भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मध्य प्रदेश में गठित होगा योग आयोग

  • मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों संग किया योगाभ्यास

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह अपने निवास पर योग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में योग आयोग गठित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी तैयारी कर ली है, जल्द ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। साथ ही स्कूलों में भी योग की शिक्षा दी जाएगी। इससे बच्चों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोज अपने लिए 45 मिनट का समय निकालें। योग का मतलब शरीर का व्यायाम नहीं है, बल्कि मन, बुद्धि, तन आदि का शुद्धिकरण है। प्रणायाम से अपनी सांस पर नियंत्रण कर सकते हैं और शरीर को अपने अनुकूल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल कोविड हुआ, लेकिन योग व प्रणायाम से इसपर नियंत्रण पाया गया। मैं भी कोविड संक्रमित हुआ, लेकिन योग से उस पर जल्द नियंत्रण पाया । मेरा आक्सीजन लेवल भी सामान्य रहा। योग के कारण ही कोविड आया और छूकर चला गया। फेफड़ों तक कोविड पहुंचा ही नहीं।


योग से घरों में ठीक हो गए मरीज
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दूसरी लहर आई तो हमने तय किया कि आइसोलेशन वाले मरीजों को आनलाइन योग करवाया जाए। इससे कई लोग घर में स्वस्थ हो गए। इसका फायदा भी मिला। कई कोविड के मरीज काढ़ा से ठीक हुए। उसमें गिलोय आदि कई जड़ी-बूटियां होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा रहा और लोग स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि पांच चीजें करें। कुछ चुने हुए आसन करें। प्रणायाम करें।, स्नान कर ध्यान करें। प्रार्थना जरूर करें। मैं भी एक बार अपना नाता परमात्मा से जोड़ता हूं, क्योंकि वह पावर बैंक है। मैं यही मांगता हूं कि आज के दिन को सफल बनाएं।

छात्रों को बताया योग का महत्व
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को योग के महत्व और जीवन में सकारात्मक परिणामों के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ योग किया। बता दें कि राजधानी भोपाल में मानसून आने के बाद हुई तेज वर्षा और मौसम के पूर्वांनुमान के अनुसार वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णंय लिया गया कि लाल परेड मैदाम में आयोजित योग का कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास स्थित पंडाल में किया जाए।

प्रतिदिन तीन पेड़ लगाता हूं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हर रोज तीन पेड़ लगाता हूं। पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाना चाहिए और संरक्षण भी करना चाहिए। पेड़ लगाकर ऐसा लगता है कि कुछ अच्छा कार्य किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आग्रह किया कि योग कर मन पर नियंत्रण पाएं। चाहे कुछ भी हो जाए, योग जरूर करें। कई बार कई बच्चे हताश और निराश होते हैं। वहीं कुछ बच्चे ऊर्जा से भरे हुए होते हैं। इसका कारण है कि वे योग करते हैं और मन पर नियंत्रण रखते हैं। एक दिन योग नहीं करें, बल्कि हर रोज योग करें। भोजन जो शरीर के लिए लाभकारी है। वही करें। इस मौके पर मैसूर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग के संबंध में संदेश का प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ योग किया।

वीडी शर्मा ने खजुराहो में किया योग
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो में योग किया। इस दौरान उन्होंने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया योग का लाभ रही है। भारत ने ही दुनिया को योग का महत्व बताया है।

Share:

Next Post

भाजपा चुनाव में प्रत्याशियों की अपराधिक छवि को बनाएगी मुद्दा

Tue Jun 21 , 2022
पार्टी ने सभी अपराधिक पृष्ठभूमि प्रत्याशियों को चुनाव नहीं लड़ाने का लिया फैसला भोपाल। राजधानी भोपाल के वार्ड 40 और 44 से भाजपा ने पूर्व में घोषित सूची में जिन अपराधिक पृष्ठभूमि वाले और उनसे परिजनों केा टिकट दिया था, पार्टी ने वे सभी टिकट बदल दिए हैं। साथ ही प्रदेश नेतृत्व ने ऐलान किया […]