img-fluid

राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल प्रक्रिया में शामिल होंगे सीएम शिवराज सिंह

June 24, 2022

भोपाल। भारत के राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए एनडीए (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उम्मीदवार बनाया गया है। वे आज यानी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले समर्थक बने हैं। सीएम शिवराज दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के निवास पहुंचे और नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में दस्तखत किए। शिवराज सिंह आज शनिवार सुबह संसद भवन पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में भी शामिल होंगे।



इस संबंध में नामांकन पर हस्ताक्षर करने के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फस्र्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ। मुझे विश्वास है कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी न केवल जनजातीय और कमजोर वर्ग की सशक्त आवाज सिद्ध होंगी, अपितु राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति को नई गति भी प्राप्त होगी।

 

Share:

  • लोकल सिस्टम से जमकर भीगा शहर, पश्चिम में दो इंच और पूर्व में एक इंच बारिश

    Fri Jun 24 , 2022
    – तेज गर्मी से बने बादलों ने शहर को भिगोया, आज भी हल्की बारिश के आसार – पिछले साल जून में हुई बारिश का रिकार्ड टूटा औसत से अब भी पीछे इंदौर। शहर में कल सुबह से तेज धूप के बाद शाम को जमकर बारिश हुई। यह बारिश रिमझिम (rain drizzle) के रूप में रात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved