img-fluid

भारत में 36 वेरिएंट्स में लॉन्‍च होगी Mahindra की नई Scorpio, लॉन्‍च से पहले जानें फीचर्स

June 26, 2022

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले हफ्ते अपनी नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो (next generation scorpio) की कीमत का खुलासा करने वाली है। लोगों को लंबे समय से स्कॉर्पियो-एन का इंतजार है। फिलहाल आपके लिए हम 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन लॉन्च से पहले ही इसके सभी डीजल और पेट्रोल वेरिएंट्स (Petrol Variants) और उनके ट्रांसमिशन ऑप्शंस समेत लुक और फीचर्स से जुड़ी सारी जानकारी लेकर आए हैं, जिसे जानने के बाद आपका दिन बन जाएगा। तो चलिए, बिना देरी के सबसे पहले आपको बताते हैं कि नई स्कॉर्पियो-एन को भारत में कुल 36 वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा।



  • 5 ट्रिम लेवल के 36 वेरिएंट्स
    2022 Mahindra Scorpio-N के बारे में नई खबर आ रही है कि इसे Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L जैसे ट्रिम लेवल के कुल 36 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिनमें 23 वेरिएंट डीजल मॉडल के और 13 वेरिएंट पेट्रोल मॉडल के होंगे। जहां स्कॉर्पियो-एन के पेट्रोल वेरिएंट्स में 7 मैनुअल और 6 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में होंगे, वहीं स्कॉर्पियो-एन डीजल के कुल 13 मैनुअल और 10 ऑटोमैटिक ट्रांसमशन ऑप्शन में होंगे। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो 6 और 7 सीटर ऑप्शन में होगी। Mahindra Scorpio Classic को S3+ और S11 जैसे 2 वेरिएंट्स में बेचा जाएगा, जो कि 7 और 9 सीटर ऑप्शन में होंगे।

    4.6 मीटर लंबी एसयूवी
    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के लुक और फीचर्स की बात करें तो यह मिडसाइज एसयूवी 4,662mm लंबी, 1,917mm चौड़ी और 2,780mm ऊंची होगी। इस एसयूवी को 17 और 18 इंच की व्हील साइज के साथ पेश किया जाएगा। रियर व्हील ड्राइव के साथ ही ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन में आ रही इस एसयूवी में 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, अजडस्टेबल सीट्स, सोनी का प्रीमियम साउंड सिस्टम, मल्टीपल एयरबैग्स समेत कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।

    Share:

  • आजम खान के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी ने 42 हजार वोटों के अंतर से दर्ज की जीत

    Sun Jun 26 , 2022
    रामपुर । उत्तर प्रदेश (UP) में सपा के दिग्गज नेता (SP Veteran Leader) आजम खान का गढ़ (Azam Khan’s Citadel) माने जाने वाली रामपुर लोकसभा सीट (Rampur Lok Sabha Seat) पर हुए उपचुनाव (By-election) में बीजेपी प्रत्याशी (BJP Candidate) घनश्याम लोधी (Ghanshyam Lodhi) ने 42 हजार वोटों के अंतर से (By a Margin of 42 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved