
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट (Indian cricket) टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसी 7 जुलाई को 41 साल के होने जा रहे हैं और अपने बर्थडे (Birthday) को सेलिब्रेट करने के लिए वे इंग्लैंड पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी खुद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर माही की कुछ तस्वीरें पोस्ट करके दी है। पत्नी साक्षी (Witness) ने बताया है कि धोनी लंदन पहुंच गए हैं। धोनी और उनका परिवार इस समय वेकेशन पर है, जहां वे अपना जन्मदिन भी मनाने वाले हैं।
बता दें कि धोनी अभी तक रांची स्थित अपने घर पर थे और आईपीएल के बाद कुछ एडवर्टाइजिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आए थे। इस बीच एक खबर ये भी आग की तरह फैली कि एमएस धोनी के घुटने में चोट है और वे इसके इलाज के लिए एक वैद्य के पास पहुंचे, जो 40 रुपये में एक खुराक देता है। धोनी कई बार उससे दवा ले चुके हैं। इसकी जानकारी तब सामने आई, जब सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें उनकी सामने आईं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved