img-fluid

500 फीट तक बने मकान होंगे संपत्तिकर से मुक्त

July 04, 2022

  • कांग्रेस महापौर प्रत्याशी महेश परमार का दावा-नगर निगम कर्मचारियों के हित की रक्षा करेंगे-निर्दलीय महापौर प्रत्याशी ने दिया कांगे्रस को समर्थन

उज्जैन। नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर 500 वर्ग फीट तक बने हुए मकानों को संपत्ति कर मुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम में 10 साल से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने के साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार हेतु एकल खिड़की व्यवस्था लागू की जाएगी। यह बात नगर निगम के चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महापौर प्रत्याशी महेश परमार ने मतदाताओं के बीच प्रचार के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वे सबके साथ मिलकर उज्जैन का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के मान से कर्मचारियों की नगर निगम में भर्ती होगी। 10 साल से अधिक सेवारत कर्मचारी स्थाई किए जाएँगे। इसके अलावा 500 स्क्वायर फीट तक निर्मित मकान संपत्ति कर मुक्त होंगे तथा नगर निगम में एकल खिड़की व्यवस्था लागू की जाएगी।


श्री परमार ने कहा कि महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं में भी बदलाव किया जाएगा और ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि उज्जैन वासी अपना आधार कार्ड दिखाकर अगले द्वार से दर्शन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने समस्त 54 वार्डों का दौरा कर लिया है। इस दौरान उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रविवार को उन्होंने वार्ड क्रमांक 14, 29 और 32 में जनसंपर्क किया। यहाँ उन्होंने कहा कि नगर निगम की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नगर की जनता को दिलवाएँगे और उन्हें इसके लिए अलग-अलग शाखाओं में भटकना नहीं पड़ेगा। किसी भी कार्य के लिए नगर निगम आने वाले नागरिकों का विभागों में स्वागत किया जाएगा और उनके जलपान की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

Share:

  • 500 रुपए रोज में सराय से मजदूर लाना पड़ रहे हैं रैली एवं झंडे उठाने के लिए

    Mon Jul 4 , 2022
    उज्जैन। देवासगेट, इंदौरगेटएवं फ्रीगंज की सरायों में इन दिनों मजदूर मजे में है और ज्यादा गेती-फावड़े नहीं चलाने पड़ रहे हैं। रैली में झंडे और भीड़ बढ़ाने के लिए 500 रुपए रोज पर उन्हें किराये पर लिया जा रहा है, वहीं किराये की जीप भी मिल रही है जो रैली में आगे चलती है। चुनाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved