चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) में भगवंत मान कैबिनेट (Bhagwant Mann Cabinet) का विस्तार हो गया है। सोमवार को यहां पांच नए मंत्रियों ने शपथ ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतिन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन(priceless sky) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजभवन(Raj Bhavan) के सभागार में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। संविधान (Constitution) के मुताबिक पंजाब में मुख्यमंत्री को लेकर कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में पांच नए सदस्य जुड़ने के बाद यहां मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो गई है। यानी अभी तीन मंत्रियों की और गुंजाइश है।
सुनाम से विधायक अरोड़ा दो बार विधानसभा जा चुके हैं। उनके अलावा बाकी पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया। इन पांच मंत्रियों में से चार मालवा क्षेत्र के हैं और एक माझा रीजन का है। बता दें कि पिछले सप्ताह भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान संभवित मंत्रियों के नाम पर भी बातचीत हुई थी।
असम। असम के नेता और जमीयत उलेमा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल (Maulana Badruddin Ajmal) ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे बकरीद पर गाय की कुर्बानी न दें (Do not sacrifice a cow)। अजमल ने कहा कि गाय को हिंदू समूदाय (Hindu community) के लोग पूजते हैं और मां […]
जम्मू। जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर और जीआरपी पुलिस स्टेशन के बाहर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन का कथित धमकी भरा पोस्टर चस्पा मिला। पोस्टर खंभे पर चिपकाए गए थे। इसमें अमरनाथ यात्रा पर न आने की लोगों को धमकी दी गई है। हालांकि, पुलिस इसे मात्र अफवाह बता रही है। पुलिस का कहना है कि केवल […]
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra Political Crisis) विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल (Deputy Speaker Narhari Jirwal) ने शिवसेना की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है जिसमें पार्टी ने अपने 16 विधायकों की सदस्यता रद्द (Membership of 16 MLAs cancel) करने की मांग की थी. इस मामले में विधानसभा उपाध्यक्ष शनिवार को शिवसेना के 16 विधायकों को नोटिस […]
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) की बड़ी तैयारी (Big preparations) में जुटी भाजपा (BJP) कई राज्यों में संगठनात्मक बदलाव कर सकती है। लोकसभा चुनाव तक जिन राज्यों में चुनाव नहीं हैं वहां पर अगले साल की शुरुआत में ही परिवर्तन हो सकते हैं और जहां अगले साल के आखिर में चुनाव होने हैं […]