img-fluid

वार्ड 24 और 5 में आज सुबह बनी विवाद की स्थिति

July 06, 2022

  • मानस भवन क्षीरसागर के समीप लगी टेबल पर घूराघारी को लेकर हुआ मामूली विवाद-पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया-मोबाईल ले जा रहे मतदाता को रोकने पर विवाद की स्थिति

उज्जैन। आज सुबह क्षीरसागर और इंदिरानगर वार्ड में विवाद की स्थिति बन गई तथा सूचना मिलने पर तत्काल सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा, थानाप्रभारी अमित सोलंकी पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। आज सुबह मानस भवन के समीप भाजपा कांग्रेस की टेबल लगी थी और इस दौरान भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में घूराघारी हो गई एवं विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाली पुलिस बल पहुंचा और विवाद शांत कराया। इसी प्रकार इंदिरानगर में जाली वाले कुए के पास बने मतदान केन्द्र पर एक मतदाता मोबाईल लेकर वोट डालने पहुँच गया। यहाँ मुख्य प्रवेश द्वार पर जब मतदान दल ने युवक को मोबाईल लेकर जाने से रोका तो उसने विवाद शुरू कर दिया। यहाँ भी जानकारी लगने पर पुलिस बल पहुँच गया था और समझाईश के बाद मामला शांत कराया गया। बेगमबाग कॉलोनी, तोपखाना और पीपलीनाका पर विवाद की स्थिति बनती रही लेकिन पुलिस ने मौके पर ही विवाद को शांत करा दिया। इसके बाद सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग शुरू हो गई थी।


Share:

  • 7 बजे से शुरू हुआ मतदान..नगर सरकार के लिए उत्साह

    Wed Jul 6 , 2022
    शहर के 54 वार्डों में सुबह से शुरु हुई वोटिंग-568 मतदान केन्द्रों पर शाम तक डलेंगे वोट-महापौर प्रत्याशी भी सुबह परिवार के साथ वोट डालने पहुँचे उज्जैन। नगर सरकार चुनने के लिए आज सुबह से शहर के सभी 568 मतदान केन्द्रों पर 54 पार्षद और 1 महापौर चुनने के लिए वोटिंग चल रही है। मतदाताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved