img-fluid

इस दिन पड़ रहा है सावन माह का पहला सोमवार, करें ये उपाय, महादेव की होगी विशेष कृपा

July 07, 2022

नई दिल्ली। शास्त्रों में सावन (Sawan) का बहुत ही पवित्र माना गया है। शिवभक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन के महीने में भगवान शंकर (Lord Shankar) की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस महीने जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा (Worship) व सोमवार व्रत रखता है, उसकी सभी मनोकामनाएं(अ) पूरी होती हैं।

सावन 2022 कब से हो रहा शुरू-
सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है, जो कि 12 अगस्त तक रहेगा। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई 2022 को पड़ेगा। सावन के समाप्त होने पर भाद्रपद माह की शुरुआत होती है।



सावन सोमवार की तिथियां-
सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई, दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा सोमवार 01 अगस्त, चौथा सोमवार 08 अगस्त को पड़ेगा। सावन मास की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 को है।

सावन महीने पूजा- विधि
सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
भगवान शिव (Lord Shiva) को पुष्प अर्पित करें।
भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

सावन उपाय-
1. शास्त्रों के अनुसार, सावन महीने में मनोकामना पूर्ति के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर सुबह-सुबह जल में काला तिल मिलाकर चढ़ाना चाहिए।

2. आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सावन महीने में पूर्व दिशा की ओर मुंह करते हुए मसूर की दाल के साथ एक छोटा सा शंख और सात कौड़ी रख दें। फिर गणेश जी का ध्यान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तरक्की होती है।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं। इन्‍हें अपनाने से पहलें संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  •  महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रवेश के लिए प्रतिभा चयन 12 से 

    Thu Jul 7 , 2022
    भोपाल। मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी (Madhya Pradesh Women’s Hockey Academy) खेल परिसर कम्पू ग्वालियर में 12 से 15 जुलाई तक प्रतिभा चयन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस चयन प्रतियोगिता (competition) में 10 से 19 वर्ष तक की बालिकायें महिला हॉकी खिलाड़ी (female hockey player) प्रतिभा चयन में भाग ले सकती हैं। संभागीय खेल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved