img-fluid

आज से इन राशियों से हट जाएगा शनि का अशुभ प्रभाव

July 12, 2022

नई दिल्‍ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। मनुष्य जीवन को हर ग्रह प्रभावित करता है, लेकिन सबसे ज्यादा असर शनि ग्रह (shani grah) का होता है। ये ग्रह पिछले कुछ समय से लगातार अपनी चाल बदल रहा है।
आपको बता दें कि 29 अप्रैल को शनि ग्रह ने राशि बदलकर मकर से मीन में प्रवेश किया, इसके बाद ये ग्रह इसी राशि में रहते हुए वक्री हो गया। आज यानि 12 जुलाई को शनि वक्री अवस्था में ही पुन: मकर राशि में प्रवेश हो रहे हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को राहत मिलेगी वहीं कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। 23 अक्टूबर तक तक शनि इस राशि में वक्री अवस्था में रहेगा, इसके बाद 7 जनवरी 2023 को पुन: कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।



शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या समाप्त हो जाएगी तो कुछ राशि वालों पर शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं, आज से किन राशि वालों पर पड़ेगा शनि का शुभ- अशुभ प्रभाव।

आज शनिदेव वक्री होकर फिर से मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से धनु राशि में एक बार फिर से शनि की साढ़ेसाती और तुला, मिथुन राशि में शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो गया है।

इन राशियों पर भी होगा असर
शनि के राशि बदलने से और भी कई राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
मिथुन, कर्क, धनु, मकर, कुंभ, मीन, और तुला राशि वालों पर की लाइफ में शनि के कारण बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनके अलावा अन्य 5 राशियां भी किसी न किसी तरह से शनिदेव के कारण प्रभावित होंगी।

Share:

  • President Election: उद्धव गुट में भी फूट! अलग-थलग पड़े संजय राउत; द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में ज्यादातर सांसद

    Tue Jul 12 , 2022
    मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना नेताओं के बगावती तेवर कायम हैं। अब राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के मुद्दे पर पार्टी के सांसदों में मतभेद की खबर है। इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत के अलग-थलग पड़ने की भी बात कही जा रही है। पार्टी के ज्यादातर सांसद मुर्मू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved