img-fluid

मंगल गोचर से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्‍य, देखें कहीं आपकी राशि तो नहीं यहां शामिल

July 20, 2022

नई दिल्‍ली। सावन मास भगवान शिव की अराधना के साथ ही ग्रह-नक्षत्रों (planetary constellations) की स्थिति के लिहाज से भी खास है। सावन में बुध, सूर्य व शुक्र ग्रह ने राशि परिवर्तन किया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास की समाप्ति से पहले भी मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन(Rashi Parivartan) होगा। सावन मास 12 अगस्त तक रहेगा, जबकि मंगल गोचर (Mars transit) 10 अगस्त को होगा। जानें सावन में मंगल राशि परिवर्तन का किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।

मंगल का वृषभ राशि में गोचर-
हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगल वृषभ राशि में 10 अगस्त को रात 09 बजकर 32 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

इन राशियों को लाभ ही लाभ-



  • वृषभ-
    वृषभ राशि (Taurus) वालों को मंगल गोचर से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आपको विवादों से मुक्ति मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। छात्रों के लिए समय उत्तम साबित होगा।

    कर्क-
    कर्क राशि (Crab) वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान आपको पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

    सिंह-
    सिंह राशि (Leo sun sign) वालों को मंगल गोचर के प्रभाव से हर काम में सफलता हासिल होगी। इस दौरान आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी।

    तुला-
    मंगल का वृषभ राशि में गोचर आपको अचानक धन लाभ करा सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे।

    धनु-
    धनु राशि वालों की आय में वृद्धि संभव है। इस दौरान आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है जिसका लाभ भविष्य में मिल सकता है।

    कुंभ-
    कुंभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर किसी वरदान के समान साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

    नोट– इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    Share:

  • ममता बनर्जी ‘शहीद दिवस’ पर 2024 के लिए भरेंगी हुंकार, कोलकाता में मंच तैयार

    Wed Jul 20 , 2022
    कोलकाता। दो साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) का चिरपरिचित कार्यक्रम तैयार है। 21 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ (‘Martyrs Day’) के इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) पार्टी 2024 (Party 2024) के लिए हुंकार भरेंगी। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस 1998 से यह राजनीतिक कार्यक्रम लगातार करती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved