img-fluid

आज दोपहर में सटोरिये आहूजा का मकान तोडऩे गैंग के साथ पहुँचेगी नीलगंगा पुलिस

July 21, 2022

  • नीलगंगा चौराहे के पहले मुख्य मार्ग पर बना है तीन मंजिला मकान-सामने आगे का अवैध अतिक्रमण तोड़ा जाएगा

उज्जैन। सटोरिए राजेश आहूजा का मकान आज दोपहर में पुलिस तोडऩे जा रही है, इसकी तैयारियाँ चल रही है। नगर निगम ने उसकी अवैध संपत्ति का पता लगा लिया है। आज तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी।
सटोरिए जयेश आहूजा का सिंधी कॉलोनी से नीलगंगा चौराहे जाने वाली सड़क पर मुख्य मार्ग पर ही तीन मंजिला मकान बना हुआ है। इस मकान का कुछ भाग अवैध रूप से बना हुआ है जिसका आगे का भाग आज नगर निगम की गैंग और पुलिस तोड़ेगी। उक्त सटोरियों को आईपीएल का सट्टा खाते हुए पुलिस ने पकड़ा था। आज आचार संहिता खत्म हो गई है और पुलिस ने मकान तोडऩे की कार्रवाई फिर शुरू कर दी है। पिछले महीने आचार संहिता के कारण गुंडों के मकान तोडऩे की कार्रवाई बंद हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार अब ऐसी कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।



उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई की रात को उसे भैरवगढ़ के समीप से कार में सट्टा घर चलाते हुए पकड़ा था और उसके कब्जे से 48 मोबाईल, 7 लैपटॉप, दो कार और लाखों रुपए का सट्टे का हिसाब किताब बरामद किया था। आज सुबह नगर निगम की गैंग नीलगंगा थाने पहँुच गई थी और पुलिस ने भी तैयारी कर ली थी। दोपहर में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलते ही टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। सीएसपी विनोद मीना ने बताया कि सबसे पहले उसकी दुकान तोड़ी जाएगी और इसके बाद दोपहर में मकान को धराशायी किया जाएगा।

Share:

  • LinkedIn यूज करते हैं तो हो जाइए सावधान, हैकर्स के निशाने पर हैं आप

    Thu Jul 21 , 2022
    नई दिल्ली: प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn की लोकप्रियता का फायदा साइबर क्रिमिनल्स भी उठा रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स लोगों की पर्सनल डिटेल्स चुराने के लिए उनको कई तरह से टारगेट करने की कोशिश करते हैं. इस वजह से ये हैकर्स के लिए टॉप ब्रांड है जहां लोगों की पर्सनल डिटेल्स फिशिंग अटैक के जरिए चुराई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved